SCR Times ऐप — कंप्यूटर और मोबाइल पर इंस्टॉल करें

SCR Times को आप ऐप की तरह इंस्टॉल कर सकते हैं। यह अलग विंडो में खुलता है, होम स्क्रीन या टास्कबार पर आइकन बनता है, और पढ़े हुए पेज इंटरनेट न होने पर भी खुल जाते हैं।

अगर ऊपर "अभी इंस्टॉल करें" का बटन दिख रहा है, तो उसे दबाएं। बटन नहीं दिख रहा, तो अपने डिवाइस के हिसाब से नीचे का तरीका अपनाएं।

कंप्यूटर पर (Chrome या Edge)

  1. scrtimes.com खोलें।
  2. एड्रेस बार के दाईं ओर इंस्टॉल वाला छोटा आइकन (स्क्रीन और तीर) दबाएं। न दिखे, तो ऊपर दाईं ओर तीन बिंदु वाले मेनू में "ऐप इंस्टॉल करें" या "Install SCR Times" चुनें।
  3. "इंस्टॉल" दबाएं। SCR Times अलग विंडो में खुलेगा और डेस्कटॉप या टास्कबार से भी खुल जाएगा।

Android मोबाइल पर (Chrome)

  1. Chrome में scrtimes.com खोलें।
  2. ऊपर दाईं ओर तीन बिंदु वाला मेनू खोलें।
  3. "ऐप इंस्टॉल करें" या "होम स्क्रीन पर जोड़ें" चुनें।

iPhone या iPad पर (Safari)

  1. Safari में scrtimes.com खोलें।
  2. नीचे बीच में शेयर बटन (ऊपर तीर वाला चौकोर) दबाएं।
  3. "होम स्क्रीन पर जोड़ें" (Add to Home Screen) चुनें और "जोड़ें" दबाएं।

ऐप हटाना हो तो

कंप्यूटर पर ऐप की विंडो में ऊपर के मेनू से "अनइंस्टॉल" चुनें। मोबाइल पर आइकन को दबाकर रखें और "हटाएं" चुनें। ऐप कोई निजी जानकारी नहीं लेता — ज़्यादा जानकारी प्राइवेसी नीति में।